News24you

News you are looking for

MP IAS TRANSFER मध्यप्रदेश में आईएएस अधिकारियों के तबादले, देखें कौन कहां हुआ पदस्थ

MP Transfer Grade 3 Employee: एमपी के 111 कर्मचारियों का एक साथ तबादला, राज्य शासन से जारी की सूची, फटाफट देखे आपके जिले में किसकी हुई पदस्थापना 
MP IAS TRANSFER मध्यप्रदेश में आईएएस अधिकारियों के तबादले किये गए हैं। शासन ने यह ट्रांसफर विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन किये गए हैं। हालांकि इसकी सम्भावना पहले ही जताई गई थी।

इन अधिकारियों के हुए ट्रांसफर

जारी आदेश के अनुसार  केसी गुप्ता 1992- प्रमुख सचिव सहकारिता विभाग से प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा विभाग। विवेक कुमार पोरवाल 2000- प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड जबलपुर एवं पदेन सचिव ऊर्जा विभाग तथा पदेन सचिव नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग से सचिव सहकारिता विभाग।
रघुराज एम आर 2004- बंध संचालक मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड जबलपुर एवं पदेन सचिव ऊर्जा विभाग तथा पदेन सचिव नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग।  संजय गुप्ता, भाप्रसे (2007). वि.क. अ. सह आयुक्त सह-पंजीयक, सहकारी संस्थाएँ, मध्यप्रदेश तथा प्रबंध संचालक, राज्य सहकारी तिलहन उत्पादक संघ, भोपाल को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक स्थानापन्न रूप से अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन पदस्थ किया गया है।
इसी तरह आलोक कुमार सिंह, भाप्रसे (2008), प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित, भोपाल को अपने वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक वि.क.अ. सह आयुक्त सह पंजीयक, सहकारी संस्थाएँ, मध्यप्रदेश तथा प्रबंध संचालक, – राज्य सहकारी तिलहन उत्पादक संघ, भोपाल का प्रभार सौंपा गया है।