News24you

News you are looking for

Film Actress Raveena Tandon रवीना ने बाघ को किया था परेशान? एनटीसीए ने मांगी रिपोर्ट

Film Actress Raveena Tandon रवीना ने बाघ को किया था परेशान? एनटीसीए ने मांगी रिपोर्ट

Film Actress Raveena Tandon क्या रवीना टन्डन ने बाघ को किया था परेशान? क्या उसे पत्थर मारा, क्या फोटो के लिए बाघ को घेरा? इन आरोपों के साथ एनटीसीए ने रिपोर्ट मांगी है।

फ़िल्म अभिनेत्री रवीना टण्डन  अभिनेत्री रवीना टंडन द्वारा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में फोटो खींचने के लिए बाघ को परेशान करने और वन विहार नेशनल पार्क में बाघ को पत्थर मारने के मामले में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) और सेंट्रल जू अथारिटी आफ इंडिया (सीजेडए) ने दोनों पार्कों से रिपोर्ट मांगी है। दोनों संस्थाओं ने प्रदेश के वन्यप्राणी अभिरक्षक को पत्र रिपोर्ट भेजने को कहा है।

दुबे का कहना है कि यह सफारी के नियमों का उल्लंघन है। वहीं वन विहार नेशनल पार्क में बाड़े में कैद बाघ को पत्थर मारने की घटना हुई थी। उसकी शिकायत सीजेडए से की थी। इस पर भी दुबे ने आपत्ति दर्ज कराई थी।

अभिनेत्री टंडन नवंबर के अंतिम सप्ताह में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व घूमने आई थीं। वे चूरना क्षेत्र में बाघ को देख रही थीं। इस दौरान फोटो खींचने के लिए उन्होंने सफारी वाहन को कई बार आगे-पीछे कराया। सूचना के अधिकार कार्यकर्ता एवं वन्यप्राणियों के जानकार अजय दुबे ने मामले की श‍िकायत एनटीसीए से की है।