News24you

News you are looking for

BJP meeting in Katni ऐतिहासिक बैठक का साक्षी बनेगा निर्मल सत्य गार्डन

BJP meeting in Katni ऐतिहासिक बैठक का साक्षी बनेगा निर्मल सत्य गार्डन
  • वरिष्ठ नेताओं की आगवानी करना हमारा सौभाग्य: योगेश ताम्रकार
  • भाजपा प्रदेश पदाधिकारी बैठक की तैयारियों का जायजा लेने कटनी पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सतना महापौर

BJP meeting in Katni। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश पदाधिकारी बैठक की तैयारियों का जायजा लेने कटनी पहुंचे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा सतना के महापौर योगेश ताम्रकार ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमें प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व की आगवानी उनके सत्कार का मौका प्राप्त हो रहा है।

कटनी जिला में पहली बार प्रदेश पदाधिकारी बैठक को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुटे है। श्री ताम्रकार ने निर्मल सत्य गार्डन में विभिन्न दायित्वों के कार्यकर्ताओं से बैठक में जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन ने कहा कि कटनी जिला के प्रत्येक देवतुल्य कार्यकर्ताओं के लिए यह बेहद अविस्मरणीय समय है। निर्मल सत्य गार्डन ऐतिहासिक बैठक का साक्षी बनने के लिए तैयार है। प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासन के साथ कटनी में सबसे बड़े संगठनात्मक आयोजन के लिए दिन रात एक कर रहा है। कटनी में इस बैठक में शामिल होने राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर जी, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द जी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रहलाद पटेल के साथ हमारे लोकप्रिय अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित सम्पूर्ण कार्यकारणी मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प, विभाग के संयोजक, जिलों के अध्यक्ष तथा जिला प्रभारी करीब 220 लोग अपेक्षित होंगे। 17 दिसम्बर शनिवार को 5 सत्रों की यह बैठक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

व्यवस्था प्रभारी सतना महापौर श्री ताम्रकार के साथ आज बैठक में जिला अध्यक्ष दीपक सोनी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, पीताम्बर टोपनानी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी, महामंत्री चेतन हिंदुजा, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष ममता पटेल मंचासीन थीं। आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष सुनील उपाध्याय ने किया।