News24you

News you are looking for

Lokayukt Trap हद ही हो गई: सफाई कर्मी को भी नही छोड़ा, ननि का दरोगा 10 हजार की रिश्वत लेते दबोचा गया

Lokayukt Trap हद ही हो गई: सफाई कर्मी को भी नही छोड़ा, ननि का दरोगा 10 हजार की रिश्वत लेते दबोचा गया

Lokayukt Trap हद ही हो गई भ्र्ष्टाचार की सफाई कर्मी को एक वार्ड दरोगा ने नहीं छोड़ा। 25 हजार की रिश्वत मांगी हालांकि लोकायुक्त ने दरोगा को 10 हजार लेते दबोच लिया। आइये जानते हैं क्या हुआ इंदौर नगर निगम में जो सफाई के लिए देश मे अव्वल है।

लोकायुक्त संभाग इंदौर ने नगर निगम का दरोगा पर ट्रैप की कार्रवाई की, नगर निगम इंदौर के एक सफाई कर्मचारी की शिकायत पर लोकायुक्त ने इस कार्यवाही को किया।

आवेदक अर्जुन ऊंटवाल (60 वर्ष) निवासी-हरिजन कॉलोनी, जूनी इंदौर ने बतया की अक्टूबर महीने की दिनांक 1.10.22 से दिनांक 5.10.22 तक की अवधि का ड्यूटी से अनुपस्थित का वेतन तथा उसके पहले का तीन महीने का वेतन दरोगा से निकलवाने के लिए कहा था जिसकी एवज में दरोगा सोनू वेंडवाज ने ₹ 25,000 रिश्वत की मांग की जिसकी शिकायत सफाई कर्मचारी द्वारा लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में की गई।

शिकायत सही पाए जाने पर आज लोकायुक्त की टीम ने आरोपी दरोगा को आवेदक अर्जुन ऊंटवाल से रिश्वत राशि ₹10,000 लेते हुए ट्रैप किया गया। आरोपी दरोगा सोनू वेंडवाज जोन क्रमांक 12 नगर पालिक निगम इंदौर में कार्यरत है मौके पर धारा 7 भ्रनिअ अंतर्गत कार्यवाही जारी है।