News24you

News you are looking for

Bharat Jodo Yatra: मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज आखिरी दिन

Rahul Jodo Yatra: RSS पर हमलावर हुए राहुल गांधी, बोले- मैं बताता हूं संघ के लोग जय सियाराम क्यों नहीं बोलते

Bharat Jodo Yatra: मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज आखिरी दिन है. आज राहुल गांधी के साथ प्रसिद्ध कबीर भजन गायक प्रहलाद टिपानिया भी यात्रा में चले. मध्य प्रदेश में अपनी यात्रा पूरी कर राहुल गांधी राजस्थान के लिए प्रस्थान करेंगे. इसके बाद गहलोत के गढ़ में भारत जोड़ो यात्रा शुरू होगी, जो वहां के कई जिलों से गुजरेगी.

प्रहलाद टिपानिया चले साथ
आगर मालवा में राहुल गांधी की यात्रा में पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित प्रसिद्ध कबीर भजन गायक प्रहलाद टिपानिया शामिल हुए. प्रहलाद टिपानिया तम्बूरे के साथ भजन गाते हुए राहुल गांधी के साथ चले. इस दौरान उनके साथ कई अन्य सहयोगी और स्थानीय नेता भी रहे.

लगातार सरकार पर हमलावर रहे राहुल
अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी सरकार पर हमलावर रहे. उन्होंने पेट्रोलियम और महंगाई को लेकर कई बार केंद्र की सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान कई बार कहा कि ‘भारत की जनता महंगाई से त्रस्त है, प्रधानमंत्री अपनी वसूली में मस्त हैं.’ वे लगातार सरकार से भी कई सवाल करते रहे हैं और RSS को भी निशाने में लिया. हाल ही में राहुल ने कहा था कि आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के लोग अपना जीवन भगवान राम की तरह नहीं जीते हैं.’