News24you

News you are looking for

PM Awas Yojna: 816 गरीबों को मिला आवास, 9 सौ से अधिक नवीन भवनों का भूमि पूजन

Katni Awas Yojna: 816 गरीबों को मिला आवास, 9 सौ से अधिक नवीन भवनों का भूमि पूजन
PM Awas Yojna: कटनी। नगर निगम आडिटोरियम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तथा क्षेत्रीय सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने गृह प्रवेश कार्यक्रम में पात्र लोगों को पीएम आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को चाबी सौंपी।
PM awas Yojna
इसके पूर्व भारत माता माँ सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। इसके बाद सांसद श्री शर्मा ने कन्याओं का पूजन किया।  816 लोग गृह प्रवेश कर रहे हैं। 916 घरों का भुमि पुजन किया गया।
मंच पर सांसद वीडी शर्मा, राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार, महापौर प्रीति सूरी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन, विधायक संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे, रामरतन पायल, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, अशोक विश्वकर्मा, पूर्व विधायक अलका जैन, कलेक्टर अवि प्रसाद, एसपी सुनील जैन पूर्व जिलाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी, चमनलाल आनंद, मृदुल मिश्रा, ज्योति दीक्षित मंचासीन थी। उद्घाटन उद्बोधन महापौर प्रीति सूरी ने दिया एव केंद्र तथा प्रदेश की सरकार की योजनाओं की जमकर प्रशंसा की तथा आवास वितरण के कार्यक्रम उनके कार्यकाल में होने पर खुशी जताई तथा सभी मकान मालिकों को शुभकामनाएं दीं।