News24you

News you are looking for

Boring Class Caption: छात्रा ने ‘बोरिंग क्लास’ कैप्शन के साथ शेयर की महिला शिक्षक की तस्वीर, स्कूल आने पर जमकर हुई पिटाई

Boring Class Caption: छात्रा ने 'बोरिंग क्लास' कैप्शन के साथ शेयर की महिला शिक्षक की तस्वीर, स्कूल आने पर जमकर हुई पिटाई

Boring Class Caption: छात्रा ने ‘बोरिंग क्लास’ कैप्शन के साथ शेयर की महिला शिक्षक की तस्वीर, स्कूल आने पर जमकर हुई पिटाई तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में एक सरकारी स्कूल की एक शिक्षिका ने सोशल मीडिया पर ‘बोरिंग क्लास’ कैप्शन के साथ अपनी एक तस्वीर देखने पर भड़क गईं और छात्रा की कथित तौर पर पिटाई कर दी। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें शिक्षिका कथित तौर पर छात्रा को डंडे मारते दिख रही है।\

हालांकि, छात्रा ने माफी मांग ली, लेकिन शिक्षिका ने कक्षा के अंदर लड़की और उसके कुछ सहपाठियों की जमकर पिटाई कर दी। कक्षा में एक अन्य छात्र ने शिक्षिका द्वापा छात्रों को पीटते हुए वीडियो बना लिया।

जानें क्या है मामला

मदनूर मंडल में संस्थान में प्रथम वर्ष की छात्रा ने कथित तौर पर पिछले सप्ताह कक्षा के दौरान सेल फोन का उपयोग करते हुए शिक्षक की तस्वीरें क्लिक की थीं और इसे बोरिंग क्लास का कैप्शन देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दिया था। सोशल मीडिया पोस्ट का पता चलने के बाद शिक्षिका ने मंगलवार को छात्रा से पूछताछ की। हालांकि छात्र ने माफी मांग ली, लेकिन शिक्षिका ने कक्षा के अंदर लड़की और उसके कुछ सहपाठियों की पिटाई की। कक्षा में एक अन्य छात्र ने शिक्षिका को विद्यार्थियों को मारते हुए वीडियो बना लिया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद किशोर न्याय अधिनियम और आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और जांच की जा रही है। घटना को लेकर कुछ छात्रों ने विरोध प्रदर्शन भी किया