News24you

News you are looking for

shraddha aftab case श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब के पॉलीग्राफी टेस्ट में मिले कई राज

shraddha aftab case श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब के पॉलीग्राफी टेस्ट में मिले कई राज

shraddha aftab case श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब पूनावाला का पॉलीग्राफी टेस्ट हो गया है इस दौरान उसने कई खुलासे किए हैं। इस बात का भी पता चल गया है कि आखिर दोनों के बीच झगड़ा किस बात पर शुरू हुई।

विशेष आयुक्त (कानून-व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने पॉलीग्राफी टेस्ट के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, पालीग्राफ टेस्ट के दौरान आरोपी आफताब ने स्वीकार किया कि एक दूसरे पर शक के चलते मुंबई में दोनों के बीच झगड़े हो रहे थे। रिश्ते बेहद खराब होने पर अप्रैल के अंत में दोनों हिमाचल आ गए। यहां कुछ दिन रहने के बाद श्रद्धा ने अलग रहने का फैसला किया। इसके बाद 4 मई को उसने भी श्रद्धा से अलग रहने का फैसला किया, लेकिन, वह ऐसा कर न सका। इसलिए उसने श्रद्धा की हत्या करने की ठान ली।

दरअसल, आफताब के कई लड़कियों से रिश्ते थे। यह बात श्रद्धा को पता चल गई थी। वहीं आफताब को शक था कि श्रद्धा की दूसरे लड़कों से दोस्ती है और वह कभी भी उसके हाथ से निकल सकती है। इसी मुद्दे पर दोनों के बीच झगड़े की शुरुआत हुई थी और एक दिन आपा खोकर आफताब ने गला दबाकर श्रद्धा की हत्या कर दी। बाद में लाश को ठिकाने लगाने के लिए 35 टुकड़े कर दिए और यहां-वहां फेंकने लगा। पुलिस को अब तक श्रद्धा के शरीर के सभी टुकड़े नहीं मिले हैं। तालश जारी है।