News24you

News you are looking for

Delhi MCD दिल्ली एमसीडी चुनाव में BJP प्रत्याशियों की पसंद CM शिवराज, कई जगह की जनसभा

Delhi MCD दिल्ली एमसीडी चुनाव में BJP प्रत्याशियों की पसंद CM शिवराज, कई जगह की जनसभा

Delhi MCD दिल्ली एमसीडी चुनाव में BJP प्रत्याशियों की पसंद CM शिवराज सिंह हैं, आज मुख्यमंत्री ने यहां कई जनसभा कीं जनसभाओं में अच्छी भीड़ दिखी। एमपी के मुख्यमंत्री के बेहद सरल तथा व्यंग्यात्मक पुट वाले भाषण दिल्ली एमसीडी चुनाव में खासे लोकप्रिय हो रहे हैं लिहाजा भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सभा कराने के लिए आतुर हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली में चुनावी दौरे पर रहे. जहां उन्होंने एमसीडी चुनावों के अंतर्गत भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया. इस दौरान सीएम शिवराज ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार में हुए भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए आम आदमी पार्टी को जमकर घेरा. उन्होंने केजरीवाल को शिकारी बताकर, दिल्लीवासियों से सावधान रहने की अपील की. वार्ड नं 56 के शालीमार बाग और वार्ड 54 के रोहिणी डी में चुनावी जनसभा में उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो केजरीवाल ने अपने गुरु (अन्ना हजारे) को ही नहीं छोड़ा. उन्हें ही धोखा दे दिया. अरविन्द केजरीवाल अपने गुरु को ही खा गए. बच्चों की झूठी कसम खा गए. कुमार विश्वास जैसे मित्रों को भी धोखा दे गए. केजरीवाल दिल्ली को तबाह और बर्बाद कर रहे हैं. सीएम ने कहा MCD में भाजपा की वापसी के साथ ही दिल्ली में फैक्ट्री लाइसेंस बंद किया जाएगा.