News24you

News you are looking for

जबलपुर में आज 653 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 6 की मौत

corona

जबलपुर। जबलपुर में बीते 24 घण्टे में कोरोना से 6 मौत से दहशत होना स्वाभाविक है। मौत ही नहीं कोरोना का आज का आंकड़ा भी परेशान करने वाला है क्योंकि जबलपुर में आज 653 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए।

कोरोना से स्वस्थ होने पर आज बुधवार चौदह अप्रैल को 298 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 2847 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 653 नये मरीज सामने आये हैं ।

आज स्वस्थ हुये 298 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 20 हजार 327 हो गई है और रिकवरी रेट 83.91 प्रतिशत हो गया है । कल मंगलवार की शाम 6 बजे से आज बुधवार की शाम 6 बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 653 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 24 हजार 222 हो गई है ।

पिछले चौबीस घण्टे में छह व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 303 हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 3890 हो गये हैं । कोरोना की जांच हेतु आज 2604 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।