Cold will increase in Madhya Pradesh हवाओं का रुख भी उत्तरी एवं उत्तरपूर्वी बना है। इस वजह से भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर संभागों के जिलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में पाकिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है। तीन अक्टूबर को एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत की तरफ बढ़ने के आसार हैं। इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से हवाओं का रुख बदलेगा।
पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के सभी संभागों के जिलों का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान इंदौर एवं भोपाल संभागों के जिलों में सामान्य से कम तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहने से आसमान साफ है।
इससे तीन-चार अक्टूबर से मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। हालांकि, इस दौरान उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी एवं वर्षा भी होगी। पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने के बाद हवाओं का रुख उत्तरी होने लगेगा। जिसके चलते मध्य प्रदेश में सात-आठ अक्टूबर से सर्दी जोर पकड़ने लगेगी।













