News24you

News you are looking for

NCP के मुखिया शरद पवार की तबीयत खराब, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

NCP के मुखिया शरद पवार की तबीयत खराब, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

NCP के मुखिया शरद पवार की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर नजर रख रही है। जल्द हेल्थ बुलेटिन जारी कर अपडेट जानकारी दी जाएगी। फिलहाल परिवार की ओर से कोई बयान नहीं आया है, लेकिन पार्टी ने इसकी पुष्टि की है।

हालांकि यह नहीं बताया गया है कि शरद पवार को क्या हुआ है, लेकिन कहा गया है कि डॉक्टों ने तीन दिन तक शरद पवार को भर्ती रखने और 2 नवंबर तक छुट्टी देने की बात कही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शरद पवार के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि शरदा पवार 3 नवंबर को शिरडी आएंगे और 4 और 5 नवंबर को पार्टी के दो दिवसीय शिविर में शामिल होंगे और सभी का मार्गदर्शन करेंगे। बयान के जरिए अपील की गई है कि पदाधिकारी व कर्मचारी अस्पताल परिसर में भीड़ न लगाएं।