News24you

News you are looking for

Ujjain बिल्डर ने दोस्त को लगाया फोन बात करते करते कूद गया ट्रेन के सामने

deth body

Ujjain इंदौर के एक बिल्डर ने शनिवार शाम को मोहनपुरा फाटक के समीप ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। महाकाल पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल से उसकी शिनाख्त इंदौर के बिल्डर के रूप में की थी। मृतक की कार पुलिस को रेलवे क्रासिंग के समीप मिली थी। मृतक ने अपने दोस्त को मोबाइल पर काल कर कहा था कि आखिरी बार बात कर रहा हूं, इसके बाद मोबाइल बंद कर लिया था।

पुलिस ने बताया शनिवार शाम को एक युवक ने मोहनपुरा रेलवे क्रासिंग के समीप ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक की कार समीप खड़ी मिली थी। मृतक की शिनाख्त अनिल मिरधे उम्र 40 वर्ष निवासी मेघदूत नगर इंदौर के रूप में हुई थी।

अनिल ने दोस्त राहुल को फोन पर सूचना दी थी कि अब जा रहा हूं मेरी तलाश मत करना राहुल ने इसकी जानकारी अनिल के स्वजन को दी थी। मृतक अनिल का ससुराल नागदा में है और करीब 4-5 वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। आत्महत्या करने वाले युवक को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही है।