News24you

News you are looking for

जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय को मप्र शासन ने दिया राज्य मंत्री का दर्जा

जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय को मप्र शासन ने दिया राज्य मंत्री का दर्जा

भोपाल । निकाय चुनावों (Municipal Election 2021) और दमोह उपचुनाव (Damoh By-election) से पहले राज्य शासन (MP Government) ने  मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य शासन ने विभाष को राज्यमंत्री (State Minister) का दर्जा दिया गया है।इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (Department of General Adminstration), मप्र शासन द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं।

खास बात ये है कि विभाष उपाध्याय को हाल ही में राज्य शासन ने मध्यप्रदेश जन-अभियान परिषद (Madhya Pradesh Jan Abhiyan Parishad) में उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया था। वे कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 2 वर्ष के लिये अथवा आगामी आदेश जारी होने तक के लिये नियुक्त किये गये हैं।

बता दे कि विभाष उपाध्याय दिवगंत बीजेपी नेता अनिल माधव दवे के रिश्तेदार है।वे केंद्रीय सिंहस्थ आयोजन समिति और महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य रह चुके हैं। वर्तमान में विभाष रविंद्र नगर उज्जैन में निवासरत है।