News24you

News you are looking for

मध्‍य प्रदेश के 12 जि‍लों में बरकरार रहेगा रविवार का लॉकडाउन

मध्‍य प्रदेश के 12 जि‍लों में बरकरार रहेगा रविवार का लॉकडाउन

Lockdown in Madhya Pradesh: भोपाल। मध्‍य प्रदेश के 12 जि‍लों में रविवार का लॉकडाउन बरकरार रहेगा। मुख्यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान की आज मिंटो हाल परिसर के अस्थायी सभा कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा मंत्रि-परिषद के सदस्यों से चर्चा के दौरान यह जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने मंत्रि-परिषद सदस्यों से सुझाव भी प्राप्त किए। बैठक में जानकारी दी गई कि संडे लॉकडाउन भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, विदिशा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, बड़वानी, बैतूल, खरगोन और रतलाम में यथावत रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमण को रोकने का सरल उपाय है लॉकडाउन लेकिन लॉकडाउन हमारी अर्थ-व्यवस्था को ध्वस्त कर देगा। यह लोगों के रोजगार छीन लेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मैं लॉकडाउन को सही नहीं मानता। सीमित लॉकडाउन तक बात ठीक है, स्थायी लॉकडाउन संक्रमण रोकने का समाधान नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना के संक्रमण को थामने के हर संभव प्रयास होंगे। मध्यप्रदेश सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। प्रदेश में मंत्रियों को विभिन्न जिलों में कोरोना संक्रमण के प्रयासों की समीक्षा का दायित्व सौंपा जा रहा है। मंत्रियों से प्राप्त सुझावों पर अमल भी किया जायेगा। निजी अस्पतालों में रोगियों के लिए व्यवस्थाएंं बढ़ाई जायेंगी। विभिन्न तरह की जांचों के लिए दरों का निर्धारण किया जा रहा है। कैबिनेट में विशेष रूप से कोरोना संक्रमण के नियंत्रण संबंधी चर्चा के लिए की गई।