Friday, November 27, 2026
Latest:
विदेश

Afghanistan Bom Blast: काबुल में रूसी दूतावास के पास धमाका, दो राजनयिकों समेत 20 लोगों की मौत

Afghanistan Bom Blast अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बम धमाका हुआ है। यह धमाक रूसी दूतावास के पास किया गया है। स्थानीय मीडिया के हवाले से सामने आई खबरों के मुताबिक, हमले में 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि मृतकों में दो रूसी राजनयिक भी शामिल हैं।

 

Afghanistan Bomb Blast दो अगस्त को हेरात की मस्जिद में हुआ था धमाका

इससे पहले दो अगस्त को हेरात प्रांत की भीड़भाड़ वाली गुजरगाह मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान धमाका हुआ था। इस विस्फोट में प्रमुख मौलवी मुजीब उल-रहमान अंसारी व उसके सुरक्षा गार्डों समेत 18 लोगों की मौत हो गई थी। हेरात के पुलिस प्रवक्ता मेहमूद रसोली ने बताया था कि हमले में 23 लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। मस्जिद पर यह हमला ऐसे वक्त में किया गया था, जब यहां मुस्लिमों का धार्मिक सप्ताह मनाया जा रहा था।

 

Afghanistan Bom Blast अब भी कई जगह जारी हैं धमाके

पिछले साल 15 अगस्त को काबुल पर कब्जा करने के बाद भी देश में कई जगह धमाके जारी हैं। आमतौर पर ये धमाके शिया और अहमदिया समुदाय की मस्जिदों पर हुए हैं। बता दें कि अल्पसंख्यक समूहों के धार्मिक इबादतगाहों पर होने वाले हमलों में आईएस जिम्मेदारी स्वीकारता रहा है। दरअसल, तालिबान के अधिकांश विरोधी कमजोर पड़ चुके हैं लेकिन आईएस अब भी हमले जारी रखे हुए है। हालांकि तालिबान इस पर नियंत्रण के प्रयास में जुटा है।