Friday, November 27, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Breaking यमुना नदी में पलटी नाव, 3 की मौत, 11 बचाये गये, 20 लोगों के डूबने की आशंका

Boat Accident: बांदा के मरका घाट से फतेहपुर जिले के असोथर घाट की ओर जा रही नाव यमुना में पलट गई। इस हादसे में करीब 20 लोगों के डूबने की आशंका है। किसी तरह तैरकर घाट पर पहुंचे समगरा गांव निवासी गयाप्रसाद निषाद ने बताया कि नाव में करीब 50 लोग सवार थे। इसमें 22 महिलाएं व बच्चे भी थे। बताया कि तेज हवा के चलते लहरें उठी जिससे नाविक संतुलन नहीं बना सका और नाव पलट गई। बांदा और फतेहपुर पुलिस की टीमें रेस्क्यू में जुट गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बांदा में हुए नाव हादसे को लेकर जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं।