Smritika Negi Drives Bus जब अचानक बस दौड़ाने लगीं SDM स्मृतिका नेगी, देखें Video
Smritika Negi Drives Bus मंडी. दूसरों को प्रेरणा देने के लिए एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने कुछ ऐसा काम किया कि अब वह चर्चा का केंद्र बन गई हैं. वह अचानक एक बस की स्टेयरिंग पर जाकर बैठ गईं और बस दौड़ाने लगीं. यह देख लोग दंग रह गए. उन्होंने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि वहां ड्राइविंग टेस्ट देने पहुंचे लोग वाहन चलाते समय घबरा रहे थे और उन्हें हौसला देने के लिए एसडीएम बल्ह ने बस चलाकर उनका हौसला बढ़ा दिया.
Smritika Negi Drives Bus
दरअसल, एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वे बस चलाती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो के बारे में जब हमने एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी से बात की तो उन्होंने इसकी पुष्टि की. उन्होंने बताया कि 18 जुलाई को कंसा मैदान में ड्राईविंग टेस्ट के लिए ट्रायल रखा गया था. ट्रायल देने आए बहुत से लोग घबराहट के कारण सही ढंग से ट्रायल नहीं दे पा रहे थे. तो ऐसे में लोगों की घबराहट जानने के लिए मैं खुद ही बस की ड्राईविंग सीट पर बैठ गई और बस चलाने लग गई.

