News24you

News you are looking for

INDORE आधे घण्टे में 3 मोबाइल लूटे, साहसी युवती ने किया पीछा फिर हुआ ये

loot
Indore Crime News: 30 मिनट में तीन मोबाइल लूटे, युवती ने पीछा किया और पकड़े गए लुटेरे। एमआइजी और विजयनगर में लूट की सीरियल घटना से हड़कंप है।
एमआइजी और विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने तीन लोगों से मोबाइल लूट लिए। एक युवती से मोबाइल लूटा तो पीछा करना शुरू कर दिया। करीब दो किमी तक उनका पीछा कर बाइक नंबर देख लिए। देर रात पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

निजी कंपनी में नौकरी करने वाली युवती मोबाइल पर बात करते हुए एलआइजी चौराहा से घर जा रही थी। जैसे ही एलआइजी चौराहा पर पहुंची बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। युवती ने विजयनगर तक बदमाशों का पीछा किया और गाड़ी नंबर लिख लिए। चकमा देने के लिए बदमाश गलियों में भी भागे।

युवती विजयनगर थाना पहुंची और एसआइ को घटना बताई। बदमाशों के बाइक के नंबर भी बता दिए। टीआइ रविंद्रसिंह गुर्जर ने टीम बनाई और दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपितों ने दो अन्य को लूटना कबूल लिया। आरोपित स्मैक और शराब के नशे के लिए लूट करते हैं। पुलिस अन्य घटनाओं में भी पूछताछ कर रही है।