Wednesday, November 4, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

14 साल पहले बच्चियों से अश्लील हरकत का आरोपी फिर से कर रहा था गंदा काम, ऐसे आया पकड़ में

मासूम बच्चियों से अश्लील हरकतें करने वाले चोटीवाला को इंदौर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी वापसी से हड़कंप मच गया था। पुलिस इस सिरफिरे की तलाश में लगातार छापे मार रही थी और उसे गुरूवार को सफलता मिल गई। 14 साल पूर्व बच्चियों से अश्लील हरकतें करने के मामले में गिरफ्तार हुआ चोटीवाला के पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी वायरल किए थे।

पुलिस के मुताबिक चोटीवाला का असली नाम हरजीत पुत्र बलवंतसिंह छाबड़ा निवासी गणेशधाम कालोनी है। उम्र 61 साल है। वह बच्चों को ही निशाना बनाता है। वर्ष 2008 में भी उसने एमआइजी थाना क्षेत्र में तीन मासूमों के साथ अश्लील हरकतें की थी। पुलिस ने उस वक्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया लेकिन जमानत पर रिहा हो गया। 14 साल बाद दोबारा घटनाएं सामने आने पर पुलिस सकते में आ गई थी।

खिलाने के बहाने अश्लील हरकतें करता है सिरफिरा

पुलिस के मुताबिक सिरफिरा दोपहिया वाहन से घुम घुम कर उन बच्चों को निशाना बनाता है जो अकेले में खेलते रहते हैं। उनसे बात करने के बहाने अश्लील हरकतें करता है।

आरोपित एक शादी समारोह में आई बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। बच्ची जुड़वां भाई के साथ झूला झूल रही थी। आरोपित ने उससे स्कूल, मैडम, माता-पिता का नाम पूछा और अश्लील हरकतें करने लगा। भाई द्वारा शोर मचाने पर बच्ची को छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाले तो आरोपित का हुलिया समझ में आया और तलाश शुरू की। पुलिस के मुताबिक पीड़ित बच्चों ने उसकी पहचान कर ली है।