News24you

News you are looking for

OMG सोते हुए युवक का हाथ अजगर ने निगला

OMG सोते हुए युवक का हाथ अजगर ने निगला

OMG। निवाड़ी में अजगर ने सोते हुए युवक का हाथ निगल लिया, युवक को जैसे ही असहनीय दर्द हुआ उसकी आंख खुल गई। और अजगर के मुँह में अपना हाथ देखकर उसके होश उड़ गए, युवक ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया, जिसके बाद उसके परिजन और आस-पास के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने किसी तरह अजगर के मुँह से युवक का हाथ बाहर निकाला और अजगर को मच्छरदानी में कैद कर दिया।

मामला शुक्रवार देर रात का निवाड़ी के पृथ्वीपुर भोपालपुरा गाँव का है। 28 साल के कैलाश अहिरवार को सोते समय अजगर ने अपना शिकार बनाना चाहा।लेकिन किस्मत से उसकी जान बच गई।लेकिन शनिवार को जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे अस्पताल ले जाने की बजाए तांत्रिक के पास ले गए।तांत्रिक ने युवक की झाड़फूंक की और ठीक करने का दावा किया।

इसी बीच किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, झाड़फूंक और मच्छरदानी में कैद अजगर का वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया, पुलिस तक वीडियो पहुंचा जिसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया और उन्हें युवक को अस्पताल ले जाने की सलाह दी, लेकिन परिजनों ने जिद की वह कैलाश को अस्पताल नही ले जाएंगे। जिसके बाद एसडीएम तरुण जैन ने पुलिस को निर्देश दिए कि कैलाश को किसी भी हाल में अस्पताल पहुंचाया जाए। जिसके बाद पुलिस युवक को लेकर अस्पताल पहुंची।फिलहाल युवक सदमें की स्थिति में है और डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है।