जरा हट के

5 बार के सांसद की रहीं 58 पत्नियां, बेटी की सहेली से भी कर ली थी शादी

5 बार के सांसद की रहीं 58 पत्नियां, बेटी की सहेली से भी कर ली थी शादी
चाईबासा/रांची. पांच बार सांसद, चार दफे विधायक और मंत्री रहे बागुन सुम्ब्रुई आज भी दो कमरों के घर में रहते हैं। यही नहीं,  94 साल के बागुन बाबू  ने 1942 यानी तकरीबन सात दशक से कमर के ऊपर कपड़े नहीं पहने हैं। वे धोती पहनकर ही ससंद भवन और विधानसभा जाते थे। इसके अलावा उन्हें झारखंड राज्य के पहले विधानसभा उपाध्यक्ष बनने का भी गौरव प्राप्त हुआ था। उनकी सादगी और सहजता आज भी पहले जैसी ही है। सिर्फ धोती ही पहनते हैं…
 1945 में 10वीं क्लास पास कर चुके बागुन सुम्ब्रुई झारखंड के चाईबासा जिले में रहते हैं। स्थानीय लोग उन्हें बागुन बाबू नाम से पुकारते हैं। 
– पहली बार वे 1977 में सांसद चुने गए थे और 1991 तक तीन बार सांसद बन चुके थे।
– इसके अलावा बागुन 1967 में पहली बार बिहार विधानसभा में चुनकर पहुंचे थे। 1977 तक वे विधायकी के तीन टर्म पूरे कर चुके थे। 
– गौर करने वाली बात यह है कि चाहे सर्दी हो या गर्मी या फिर बरसात का मौसम; बागुन बाबू सिर्फ धोती ही पहनते हैं। 
 75 साल पहले हुई पहली शादी
– बागुन बाबू की पहली शादी 1942 में हुई थी और अब उनके कई बेटे-बेटियां और पोते-पोतियां हैं।
– उन्होंने करीब दो दर्जन से ज्यादा शादियां कीं, लेकिन उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
– बता दें कि आदिवासी समुदाय में एक से ज्यादा पत्नियां रखने पर कोई रोक नहीं है। 
– सुम्ब्रुई,  16108 शादियां करने वाले भगवान कृष्ण को अपना प्रेरणा का स्त्रोत मानते हैं। उन्होंने भी कृष्ण की तरह वंचित-शोषित महिलाओं की मदद करने के लिए उन्हें अपने साथ रखा।  
 कई शादियां करने की वजह
– पूर्व सांसद सुम्ब्रुई ने कई शादियों की वजह बताते हुए कहा था कि वे कभी किसी लड़की या महिला के पीछे नहीं भागे, बल्कि वो ही चलकर उनके पास आईं। यदि वे मेरी तरफ आकर्षित हो रही थीं, तो मैं क्या कर सकता था? मैं उनको निराश नहीं कर सकता था, जो मुझसे शादी करना चाहती थीं। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि ज्यादातर आदिवासी महिलाओं ने उनसे तब शादी की, जब वे सांसद चुने जाने लगे। अनीता कुमारी उनमें से एक थीं। 
 बेटी की क्लासमेट से शादी
– बता दें कि बागुन बाबू की पहली पत्नी की बेटी और अनीता कुमारी क्लासमेट थीं।
– स्कूल में टीचर रह चुकीं अनीता ने बताया कि यह सच है कि मैं राजनीति में जाना चाहती थी, लेकिन सुम्ब्रुई साहब हमेशा से एजुकेशन को प्रमोट करते रहते थे। यही वजह रही कि मैंने अपने गुरु और गाइड से शादी कर ली।  
– पति के दूसरे विवाह के बारे में पूछे जाने पर उसने कहा, ‘मैं उनकी चौथी पत्नी हूं और इसके अलावा कोई दूसरा नहीं है।’
 – हालांकि, कई महिलाएं बागुन बाबू की पत्नी होने का दावा करती हैं। कुछ लोग कहते हैं कि पूर्व मंत्री और सांसद की तकरीबन 58 पत्नियां हैं, जबकि कई यह आंकड़ा 40 बताते हैं। 
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button