HOME

के.सी.एस स्कूल में जिला खनिज प्रतिष्ठान मद से बनेगी लाइब्रेरी, महापौर और निगमाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

कटनी। नगर पालिक निगम द्वारा संचालित के.सी.एस स्कूल में कलेक्टर अविप्रसाद प्रसाद के सराहनीय योगदान से जिला खनिज प्रतिष्ठान मद से लायब्रेरी बनायी जायेगी।

महापौर प्रीति संजीव सूरी ने आज निगम अध्यक्ष मनीष पाठक की उपस्थिति में लाइब्रेरी का भूमि पूजन किया। इस मौके पर महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं को लाईब्रेरी से ज्ञान वर्धक पुस्तकों का एक स्थान पर संग्रह मिलेगा। गरीब छात्रों के लिये अध्ययन कार्य की सुविधाएं मिलेगी।

इस दौरान एमआईसी मेंबर एवं स्थानीय पार्षद अवकाश जायसवाल, बीना बैनर्जी, सुभाष साहू, रमेश सोनी, शशिकांत तिवारी, पार्षद शकुंतला सोनी, सीमा श्रीवास्तव, उमेंद्र अहिरवार, पूर्व पार्षद डब्बू रजक, आयुक्त विनोद कुमार शुक्ल, उपायुक्त पीके अहिरवार, कार्यपालन यंत्री केपी शर्मा, केसीएस प्राचार्य सुमनलता सोलंकी सहित अधिकारियो कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Show More

Related Articles

Back to top button