HOMEराष्ट्रीय

Weather News: एक बार फिर देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला

Weather News: एक बार फिर देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला

Weather News: एक बार फिर देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक उत्तर भारतीय राज्यों में शीत लहर जारी रहेगी। जिसके बाद इसके कम होने की संभावना है। आईएमडी ने कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा की भी संभावना जताई है। विभाग के अनुसार एक ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और इसके प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव में है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 2 से 4 फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मध्यम बारिश/बर्फबारी होने की आशंका है। स्कायमेट वेदर के अनुसार, 29 जनवरी तक पश्चिमी हिमालय के पास एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण तमिलनाडु से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है। भारत के गंगा के मैदानी इलाकों में उत्तर पश्चिम दिशा से मध्यम हवाएं चल रही हैं।

2. आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में शीत लहर कम होने की संभावना है। अगले दो दिनों के दौरान मप्र और ओडिशा में अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की संभावना बनी रहेगी। अगले 24 घंटों के दौरान विदर्भ और छत्तीसगढ़ में और उसके बाद धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगा।

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम

स्कायमेट वेदर के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, अरुणाचल प्रदेश और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बाकी पूर्वोत्तर भारत, तटीय तमिलनाडु, रायलसीमा और केरल और लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति देखी गई।

इन इलाकों में बारिश की संभावना:

1. मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी और 01 फरवरी को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालयल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना है।

2. अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

3. आईएमडी के अनुसार अगले 4 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुदुचेरी और केरल में हल्की बरसात हो सकती है।

4. अगले 5 दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और गिलगित-बाल्टिस्तान में हल्की वर्षा/बर्फबारी दर्ज हो सकती है।

5. 02 से 04 फरवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना है।

Show More

Related Articles

Back to top button