Sunday, November 1, 2026
Latest:
Corona newsHOME

Lockdown News इस राज्य में हटाया गया नाइट कर्फ्यू, सोमवार से शुरू होगी Schoolकक्षाएं

Lockdown News। देश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का असर अब धीरे-धीरे कम होते जा रहा है और इसी के साथ कई राज्य सरकार ने तमाम पाबंदियों को भी घटाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कर्नाटक सरकार ने शनिवार से पूरे राज्य में कोविड-19 पाबंदियों में ढील देने की घोषणा की है। मिली जानकारी के मुताबिक कर्नाटक में 31 जनवरी से रात का कर्फ्यू हटा लिया जाएगा।

खुलेगी सभी स्कूलें

राज्य सरकार ने आज जानकारी दी है कि बेंगलुरु के सभी स्कूलों में COVID-19 गाइडलाइन का सख्ती से पालन करते हुए सोमवार से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा कर्नाटक में सिनेमा हॉल को छोड़कर होटल, बार और पब को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है। शादियों में 300 लोगों को अनुमति दी जाएगी।

पुडुचेरी में 855 और लोग संक्रमित

 

पुडुचेरी में 855 नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,59,824 हो गई। पुडुचेरी के स्वास्थ्य निदेशक जी श्रीरामुलु ने जानकारी दी है कि केंद्र शासित प्रदेश में 855 नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,59,824 हो गई. पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में दो मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों की कुल संख्या 1,923 पहुंच गई है।

राजस्थान के राज्यपाल भी संक्रमित

 

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र भी शनिवार को कोरोना संक्रमित हो गए हैं। राजभवन की ओर से जानकारी दी गई है कि राज्यपाल कलराज मिश्र ने आज अपना कोविड टेस्ट करवाया। कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। वह स्वस्थ हैं और उनमें कोई लक्षण नहीं हैं। उन्होंने अपील की है कि उनके संपर्क में आए सभी लोग खुद को आइसोलेट कर अपना कोविड टेस्ट कराएं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp