HOMEMADHYAPRADESH

Republic Day 2023: CM शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर और विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने रीवा में फहराया तिरंगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर और विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने रीवा में फहराया तिरंगा

Republic Day 2023:। गणतंत्र दिवस पर गुरुवार को भोपाल के लालपरेड ग्राउंड पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह राज्यपाल के साथ रहेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर और मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने रीवा में तिरंगा फहराया।

इसके अलावा 29 मंत्री एवं 20 कलेक्टरों ने प्रदेश के विभिन्‍न जिलों में ध्वज फहराया और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।

Republic Day Celebration : कौन मंत्री ने कहां किया ध्वजारोहण

मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा दतिया, गोपाल भार्गव सागर, विजय शाह खंडवा, तुलसीराम सिलावट इंदौर, जगदीश देवड़ा मंदसौर, बिसाहूलाल सिंह अनूपपुर, यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी, मीना सिंह मांडवे उमरिया, कमल पटेल हरदा, गोविंद सिंह राजपूत दमोह, बृजेंद्र प्रताप सिंह पन्ना, विश्वास सारंग विदिशा, डा. प्रभुराम चौधरी रायसेन, डा. महेंद्र सिंह सिसोदिया गुना, प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर, प्रेमसिंह पटेल बड़वानी, ओमप्रकाश सकलेचा नीमच, उषा ठाकुर देवास, डा. अरविंद सिंह भदौरिया भिंड, डा. मोहन यादव उज्जैन, हरदीप सिंह डंग रतलाम, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव धार, इंदर सिंह परमार शाजापुर, राम खेलावन पटेल सतना, राम किशोर कांवरे बालाघाट, बृजेंद्र सिंह यादव अशोकनगर और ओपीएस भदौरिया निवाड़ी में ध्वजारोहण किया।

Show More

Related Articles

Back to top button