Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

74th Republic Day 2023 Parade Live: देश में गणतंत्र दिवस की धूम

Live Happy Republic Day 2023 । राजधानी दिल्ली में आज कड़ी सुरक्षा के बीच गणतंत्र दिवस की परेड का आयोजन किया जा रहा है। आतंकी हमले की खतरे के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में चप्पे चप्पे पर पुलिस और सुरक्षाबलों के जवान तैनात है और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। राजधानी में अशोका रोड पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। परेड के दौरान करीब 6 हजार जवानों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है, जिसमें दिल्ली पुलिस के साथ ही अर्धसैनिक बल और एनएसजी (NSG) के जवान भी शामिल हैं। इस दौरान 150 CCTV कैमरों से कर्तव्य पथ की निगरानी की जाएगी।

74th Republic Day 2023 Parade Live: देश में गणतंत्र दिवस की धूम

पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस पर सभी देशवासियों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट में कहा कि गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। इस बार का यह अवसर इसलिए भी विशेष है, क्योंकि इसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मना रहे हैं। देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए हम एकजुट होकर आगे बढ़ें, यही कामना है।

74th Republic Day 2023 Parade Live: देश में गणतंत्र दिवस की धूम 74th Republic Day 2023 Parade Live: देश में गणतंत्र दिवस की धूम

इधर बिहार में राज्यपाल फागू चौहान ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पटना में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मिजोरम में मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आइजोल के मुख्यमंत्री कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जयपुर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने जामडोली के केशव विद्यापीठ में 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp