Friday, November 27, 2026
Latest:
HOME

मुजफ्फरनगर में बड़ा ट्रेन हादसा, कई यात्रियों के मौत की आशंका

मुजफ्फरनगर में बड़ा ट्रेन हादसा, कई यात्रियों के मौत की आशंका

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के खतौली रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। ओडिया के पुरी से हरिद्वार जा रही उत्कल एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। इस भीषण हादसे में कई यात्रियों के मौत और घायल होने की खबर है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आलाधिकरी मौके पर पहुंचे गए हैं। फिलहाल प्रशासन बचाव कार्य में जुट गया है। बता दें कि हादसा उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के खतौली रेलवे स्टेशन के पास हुआ है। मुजफ्फरनगर में रेल हादसे के बाद हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। 
-मेरठ से लेकर नोएडा तक सभी अस्पतालों को भी अलर्ट किया गया है। 
-मेरठ मुजफ्फरनगर की सभी एंबुलेंस को मौके पर रवाना कर दिया गया है। 
-एडीजी-एलओ ने मौके पर सभी अधिकारियों को रवाना किया।
-जान माल की जान बचाना हमारी पहली प्राथमिकता-एडीजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *