HOME

महिलाओं को कृषि उद्यमी का दिया गया प्रशिक्षण

कटनी। मध्य प्रदेश शासन ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से महिलाओं को आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए विभिन्न विकास खंडों की 35 महिलाओं को कृषि उद्यमी का 13 दिवसीय प्रशिक्षण भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में प्रबंधक पवन कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में प्रशिक्षक रामसुख दुबे द्वारा दिया जा रहा है।

 

स्वरोजगार स्थापित करने के लिए कृषि उद्यमी प्रशिक्षण के अंतर्गत जलवायु भूमि के प्रकार पोषक तत्व मिट्टी परीक्षण जैविक खाद एवं कीटनाशक जैविक खेती कीट एवं रोग नियंत्रण खाद्यान्न दलहन तिलहन एवं सब्जी फसलों सिंचाई के अंतर्गत स्प्रिंकलर टपक सिंचाई शुष्क भूमि कृषि तकनीकी लघु एवं सीमांत कृषकों के लिए एकीकृत कृषि प्रणाली औषधीय एवं सुगंधित तथा फूल वाले पौधे पशुपालन पादप प्रसार तकनीक के अंतर्गत ग्राफ्टिंग बडिंग लेयरिंग नर्सरी प्रबंधन एवं कृषि से संबंधित अन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

 

प्रशिक्षण के क्रम में जैविक खेती की आवश्यकता भूमि मानव एवं पर्यावरण को हो रहे नुकसान की जानकारी दी गई। रासायनिक खाद से नुकसान एवं जैविक खेती के फायदे तथा जैविक कीटनाशक के अंतर्गत गोमूत्र नीम पत्ती पांच पत्ती काढ़ा नीमच ब्रह्मास्त्र तथा आग्नेयास्त्र आदि कीटनाशकों को बनानेतथा फसलों में उपयोग करने का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। पौधों के लिए आवश्यक 17 प्रकार के पोषक तत्वों के विषय में बतलाया गया।

 

प्रशिक्षण में गौरा बाई यादव सविता चौधरी सीमा साहू अनीता लोधी ज्योति ठाकुर एवं अन्य महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। संस्था के कर्मचारी सुनील रजक अनुपम पांडे राजेश विश्वकर्मा एवं ओमप्रकाश तिवारी द्वारा प्रशिक्षण में सहयोग किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button