News24you

News you are looking for

भोपाल में अजीबोगरीब हादसा: बन्दूक साफ करते चली गोली दीवार से टकरा कर पीठ पर लगी और हो गई मौत

भोपाल में अजीबोगरीब हादसा: बन्दूक साफ करते चली गोली दीवार से टकरा कर पीठ पर लगी और हो गई मौत
MP News मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अजीबोगरीब हादसे में मंडीदीप सहकारी संस्था के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मीणा की मौत हो गई। बताया गया कि श्री मीणा दीवाली की सफाई के तहत अपनी बन्दूक को साफ कर रहे थे तभी बन्दूक से गोली चल गई जो दीवाल पर लगी लेकिन उसके छर्रे मीणा के पीठ को चीरते हुए निकल गए।
जानकारी के अनुसार वीरेंद्र सिंह मीणा  दिवाली में पूजा के लिए अपनी पुरानी बंदूक की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान बंदूक चल गई। गोली सीधे दीवार पर लगी। इसके छर्रे उनके पीठ पर लग गए। गंभीर हालत में उन्हें परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
बताया गया है कि बंदूक 315 बोर की थी। घटना के समय वह अकेले थे। परिजन दूसरे कमरे में थे।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।