News24you

News you are looking for

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने किए देवी दर्शन

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने किए देवी दर्शन

दमोह में विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस पूरा ज़ोर लगा रही है। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान जहां अनेक बार दमोह पहुंचकर सभाओं को संबोधित कर चुके हैं। वहीं सीएम सहित सभी बड़े नेता बैठकों में शामिल होकर, सम्मेलन में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं। इसी बीच अब  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बड़ी देवी मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए और कीर्तन में शामिल हुए।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा लंबे समय से दमोह में ही है। वह संगठन की कमान अपने हाथ में लेकर चुनाव का प्रबंधन देख रहे हैं। बुधवार से नवरात्र पर्व शुरू हुआ तो वे जिले के सबसे बड़े मां बड़ी देवी दरबार में पहुंचे। बड़ी देवी मंदिर पहुंचकर उन्होने मां के दर्शन किए, वहीं मंदिर परिसर में अखंड आयोजित होने वाले कीर्तन में जय माता अंबे जय जगदंबे का मंत्र जपते भी