MADHYAPRADESH

निकाय चुनाव के दौरान कैलारस में फायरिंग, औसत 70 फीसदी मतदान

निकाय चुनाव के दौरान कैलारस में फायरिंग, औसत 70 फीसदी मतदान
भोपाल। प्रदेश के 43 नगरीय निकायों के लिए शुक्रवार को हुए मतदान के दौरान कैलारस में हवाई फायर किया गया। पुलिस ने पांच लोगों को कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। ये घटना मतदान केंद्र की परिधि से दूर हुई।
निर्वाचन आयोग ने पुलिस रिपोर्ट के आधार पर साफ किया कि इस घटना का चुनाव से कोई लेना-देना नहीं था। शाम पांच बजे तक औसत 70 प्रतिशत मतदान की सूचना है।
कई जगह देर शाम तक वोटिंग के लिए लाइन लगी रही। इसके लिए पांच बजे तक मतदान केंद्र में आने वालों को पर्चियां बांटी गईं। सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान ने धीरे-धीरे गति पकड़ी।
सुबह से उत्साह था
मध्यप्रदेश में 44 नगरीय निकाय में चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह से मतदान जारी था। जिसमें 8 लाख 51 हजार से ज्यादा मतदाता वोटिंग करने वाले थे। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 206 और पार्षद के लिए 2 हजार 133 उम्मीदवार मैदान में थे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल को तैनात किया गया था। केंद्रों में वॉटरप्रूफ टेंट भी लगवाए गए थे।
मतदान के लिए सरकार ने निकाय क्षेत्रों में स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया। मतगणना 16 अगस्त को होगी। इस बार  मतदाता आयोग के चुनाव एप के माध्यम से ई-मतदाता पर्ची निकालकर भी मतदान कर सकते थे। इसके लिए 16 मान्य दस्तावेजों के माध्यम से भी मतदान की अनुमति थी।
सतना : जैतवारा में अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव 
सतना जिले की जैतवारा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव हुआ। अध्यक्ष पद के लिए यहां मैदान में 5 प्रत्याशी हैं। यहां 3926 पुरुष एवं 3702 महिलाओं समेत कुल 7628 मतदाता थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button