Friday, October 23, 2026
Latest:
MADHYAPRADESH

दमाेह के नरगुवां तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत

जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नरगुवां जलाशय में डूबने से तीन नाबालिग बच्चों की मौत हो गई। उधर घटना के बाद स्वजनों का बुरा हाल है, पूरे गांव में दुख का माहाैल है, क्योंकि एक साथ तीन जिंदगियां खत्म हो गईं। घटना बुधवार शाम पांच बजे की बताई जा रही है।

12 से 14 वर्ष की उम्र के चार बच्चे घर से खेलने की बात कहकर एक साथ गए थे, लेकिन एक घंटे बाद एक बच्चा

दौड़ता हुआ घर आया और उसने बताया कि उसके तीनों साथी तालाब में डूब गए हैं। घटना की जानकारी लगते ही पूरे नगर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्वजन तत्काल जलाशय के पास पहुंचे। साथ ही ग्रामीणाें ने पुलिस को भी सूचित किया। स्थानीय ग्रामीण और स्वजनों ने जलाशय से दो बच्चों के शव बाहर निकाले और स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीसरे बच्चे का शव शाम 7 बजे तक नहीं मिल सका था। काफी खोजबीन के बाद रात करीब आठ बजे तीसरे बच्चे का शव भी जलाशय में मिल गया। स्थानीय तेंदूखेड़ा निवासी हेमंत नामदेव ने बताया कि उनके दो भांजे और और उसके दो नाबलिग साथी घर से स्कूल तक खेलने की बात कहकर गए थे, लेकिन जब भांजे ने आकर घटना की सूचना दी तब उन्हे पता लगा। तेंदूखेड़ा पुलिस के अनुसार कल्प पिता दामोदर नामदेव 12 वर्ष निवासी तेंदूखेड़ा, राज पिता राजू साहू 14 वर्ष और कपिल पिता कैलाश जैन 13 वर्ष निवासी तेंदूखेड़ा का शव जलाशय से बरामद कर लिया है और मामले की जांच की

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp