Thursday, November 19, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

जैसलमेर के पूर्व महारावल बृजराज सिंह का निधन,

जोधपुर। जैसलमेर रियासत के पूर्व महारावल (महाराजा) ब्रजराज सिंह का 52 वर्ष की आयु में सोमवार को दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। गुरुवार को उनकी तबीयत खराब होने पर जोधपुर से एयर एम्बुलेंस के जरिये दिल्ली शिफ्ट किया गया। उनके लिवर में तकलीफ थी और जोधपुर के डॉक्टरों ने उन्हें लिवर ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी। उसके बाद दिल्ली के मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। इसको लेकर समूचे जैसलमेर क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई समूचे बाजार बंद हो गए हैं और राज परिवार का ध्वज झुका दिया गया है। जैसलमेर के पूर्व महारावल को पेट में तकलीफ होने पर पूर्व में जोधपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टरों ने उनकी जांच कर पाया कि उनके लिवर में खराबी है, जिसके लिए लीवर ट्रांसप्लांट के लिए उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। जहां पर सोमवार को उनका निधन हो गया