News24you

News you are looking for

जायदाद में हिस्सा मांगा तो जेठ-देवर ने की निर्वस्त्र करने की कोशिश

जायदाद में हिस्सा मांगा तो जेठ-देवर ने की निर्वस्त्र करने की कोशिश

भिंड। पति की मौत के बाद बेबा महिला ने जायदाद में हिस्सा मांगा तो जेठ और देवर ने पिटाई लगाई और निर्वस्त्र करने लगे। महिला मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाई। आवाज सुनकर पड़ोसी आए तब महिला बच सकी।वारदात शुक्रवार दोपहर बाद की है। महिला ने अटेर थाने जाकर जेठ और देवर के खिलाफ केस दर्ज कराने आवेदन दिया है। पुलिस ने देर रात आरोपी जेठ और देवर पर केस दर्ज कर लिया है। 

यह है पूरा मामला: 
अटेर थाने के एसआई दलेल सिंह ने बताया ताल का पुरा गांव निवासी 50 वर्षीय महिला ने बताया कि पति की मौत के बाद ससुरालवालों ने उन्हें घर से निकाल दिया था।
इसके बाद वह मायके में रह रही थी। कुछ महीने पहले वे ताल का पुरा में रह रही है। महिला ने बताया शुक्रवार को उन्होंने जेठ और देवर से जायदाद में हिस्सा मांगा।
महिला के मुताबिक हिस्सा मांगते ही जेठ व देवर ने घर में बंद कर उसकी मारपीट शुरू कर दी और निर्वस्त्र करने लगे।
महिला मदद के लिए चिल्लाई, जिस पर पड़ोसी अंदर आ गए और किसी तरह महिला को बचाकर बाहर निकालकर ले गए। इसके बाद महिला ने अटेर थाने में जेठ व देवर के खिलाफ मामला दर्ज कराया। 

जमीन का हिस्सा-बांट को लेकर देवर-जेठ ने महिला के साथ मारपीट की है। हमने महिला की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार हैं। 
दलेलसिंह यादव, एसआई थाना अटेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *