Election NewsHOMEMADHYAPRADESH

जबलपुर में VD शर्मा बोले- दिग्विजय ने MP को बना दिया था बीमारू राज्‍य, कमल नाथ ने गरीबों से छीना था अधिकार

जबलपुर में VD शर्मा बोले- दिग्विजय ने MP को बना दिया था बीमारू राज्‍य, कमल नाथ ने गरीबों से छीना था अधिकार

जबलपुर में VD शर्मा बोले- दिग्विजय ने MP को बना दिया था बीमारू राज्‍य, कमल नाथ ने गरीबों से छीना था अधिकार। BJP प्रदेश अध्यक्ष सांसद वीडी शर्मा VD Sharma ने जबलपुर नगर निगम के महापौर प्रत्याशी डा. जितेंद्र जामदार एवं पार्षद प्रत्यशियों के समर्थन में बिरसा मुंडा चौक में जनसभा को संबोधित किया।

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है और आज जबलपुर की धरती से मप्र की जनता जनार्दन से अपील करना चाहता हूं कि जिस मप्र को 2003 तक दिग्विजय सिंह ने बीमारू राज्य बना दिया था।

इसके बाद गलती से 15 महीने के लिए कमलनाथ की सरकार आई और मिस्टर बंटाधार नंबर टू ने गरीबों के हक और अधिकार छीनने का कार्य किया, लेकिन देश के अंदर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार केवल गरीबी हटाने का नारा नहीं दे रही, बल्कि हर गरीब के जीवन को बदलने का काम भी भारतीय जनता पार्टी की सरकारें कर रही है।

मप्र में एक संवेदनशील सरकार कार्य कर रही है, इसीलिए नगरों के विकास के लिए चाहे वो नगर पालिका हो, नगर परिषद हो या जबलपुर के साथ ही प्रदेश के 16 नगर निगमों के हमारे महापौर के सभी प्रत्याशियों को बहुमत के साथ जिताकर मप्र की विकास यात्रा को गति देने का काम करें। उन्होंने कहा जबलपुर मेरी कर्मभूमि रही है और मैने यहां के नौजवानों के साथ संघर्ष किया है और हमने देखा है कांग्रेस के लोगों ने सिर्फ झूठ और छल की राजनीति की है। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने प्रदेश को गर्त में ले जाने का काम किया है।

Show More

Related Articles

Back to top button