Wednesday, November 18, 2026
Latest:
Corona newsKATNIजबलपुर

जबलपुर में कोरोना संक्रमण में बढोत्तरी, कटनी में आज भी राहत

Corona कोरोना से जंग लड़ते जबलपुर तथा कटनी जिले में आज हालात बेहतर नहीं तो बिगड़े भी नहीं हैं

कटनी के लिए आज राहत थी यहां 100 से कम 96 नए कोरोना पॉजिटिव मिले वहीं जबलपुर में एक दिन पहले अर्थात बुधवार 12 मई के मुकाबले गुरुवार का दिन थोड़ा भारी था। जबलपुर जिले में आज  565 कोविड संक्रमित मिले अच्छी खबर यह थी कि आज डिस्चार्ज किये गए व्यक्तियों की संख्या 582 थी।

कटनी में 12 से 13 मई पिछले 24 घंटे में जिले में 830 सेम्पल की रिपोर्ट में 96 नए पॉजीटिव केस मिले है। जिसमे मेडिकल कॉलेज जबलपुर से मिली 435 सेम्पल की रिपोर्ट में 65 और रेपिड एंटीजन टेस्ट की 397 सेम्पल की रिपोर्ट में 31 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस तरह आज जिले में संक्रमण की दर 11 प्रतिशत रही।