News24you

News you are looking for

छिंदवाड़ा में बारातियों ने टीआई और तहसीलदार को घेरकर पीटा

छिंदवाड़ा में बारातियों ने टीआई और तहसीलदार को घेरकर पीटा

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा में चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध  हैं मगर लोगों प्रोटोकॉल के पालन की सीख नहीं है। नतीजा, बारातियों ने कर्फ्यू का पालन कराने आए टीआई और तहसीलदार को चारों तरफ से घेरकर पीटा।

वीडियो सामने आया है। स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि पुलिस एवं प्रशासन की टीम को मॉब लिंचिंग का शिकार बनाया गया। जानकारी के अनुसार सूचना मिली थी कि तामिया में आयोजित एक शादी समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं और COVID प्रोटोकॉल का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। लोगों को समझाइश देने के लिए तहसीलदार मनोज चौरसिया, तामिया थाना प्रभारी प्रीति मिश्रा एवं टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंचे थे।
विवाह समारोह में शामिल लोगों ने समझाने आए तहसीलदार पर हमला कर दिया। थाना प्रभारी प्रीति मिश्रा ने तहसीलदार को बचाने की कोशिश की, इस प्रयास में वह घायल हो गई। तहसीलदार की जीप को भीड़ ने चारों तरफ से घेर लिया था। ड्राइवर ने जीप को भीड़ से बाहर निकालकर अधिकारियों की जान बचाने की कोशिश की तो भीड़ ने ड्राइवर पर हमला कर दिया। ड्राइवर भी घायल हो गया।