Thursday, November 19, 2026
Latest:
Corona newsHOMEजबलपुर

कटनी के बाद आज जबलपुर के लिए बड़ी राहत, मिले 540 पॉजिटिव

जबलपुर में आज कोरोना संक्रमण से बड़ी राहत मिली है। कटनी में सुबह 97 मरीज मिले थे जिसके बाद इस जिले में लोगों ने राहत की सांस ली थी। देर शाम जबलपुर से भी राहत की खबर मिली यहां आज 540 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एक और अच्छी खबर यह भी है कि 573 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कहा जा सकता है कि ये दोनों जिले संक्रमण से कुछ राहत पा सके हैं। लॉक डाउन का भी असर दिख रहा है लेकिन लोगों को अभी भी जरा भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए अन्यथा यह स्थिति बदलने में देर नहीं लगेगी। उधर पूरे प्रदेश की बात करें तो यहां भी राहत की खबर है। प्रदेश में आज 11 हजार नए संक्रमित मिले।