News24you

News you are looking for

चोटी के बाद अब दाढ़ी कटने की घटना से हड़कम्प

 

चोटी के बाद अब दाढ़ी कटने की घटना से हड़कम्प

फरीदाबाद।  फरीदाबाद में महिलाओं के बाद अब पुरुष दहशत में है. घटना फरीदाबाद के कुरेशीपुर गांव की है, जहां सोते हुए एक व्यक्ति की आज सुबह करीब 4 बजे दाढ़ी कट गई तथा उसके आसपास कलावा, ताबीज, हल्दी में लिप्त ताबीज मिला हैं.

गांव की असावटी कॉलोनी में रहने वाले शौकीन रोजाना की तरह अपने परिवार के साथ कल रात को भी सोया था. परिजनों के मुताबिक  आज सुबह करीब 4 बजे जब वह उठा और उसने अपने मुंह पर हाथ फेरा तो मुंह से आधी दाड़ी गायब थी.

घटना के बारे में परिजनों को सुबह करीब 4 बजे तब मालूम चला, जब पीड़ित बोलने की बजाए इशारों ही इशारों में चिल्ला रहा था. पीड़ित घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी कुछ बोल पाने में असमर्थ है. घटना से हैरान और परेशान परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस और आसपास में रहने वाले लोगों को दी. मामले में पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है.

कुछ ही देर में इस ख़बर से पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गई और गांव के लोग यह देखने के लिए शौकीन के घर पहुंच गए. परिवार के लोगों ने देखा कि शौकीन की दाढ़ी कटी हुई है तथा उसकी चारपाई पर कुछ पूजा की सामग्री पड़ी हुई है. इस घटना से पूरे गांव के लोग सकते में हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *