Saturday, November 28, 2026
Latest:
MADHYAPRADESH

गुरमीत राम रहीम पर फैसले को लेकर MP में भी अलर्ट

गुरमीत राम रहीम पर फैसले को लेकर MP में भी अलर्ट
भोपाल। डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम-रहीम को लेकर शुक्रवार को आने वाले फैसले को देखते हुए मध्यप्रदेश में भी पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है।
प्रदेश में सीहोर सहित कुछ स्थानों पर राम-रहीम के आश्रम हैं, जिन पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस महानिरीक्षक मकरंद देउस्कर ने बताया कि प्रदेश में बहुत कम संख्या में उनके अनुयायी हैं। सभी पुलिस अधीक्षकों को उनकी गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया है। शुक्रवार को आने वाले फैसले को देखते हुए सामान्य अलर्ट घोषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *