राष्ट्रीय

कोविंद की पत्नी ने कहा-कभी नहीं सोचा था वो राष्ट्रपति बनेंगे

कोविंद की पत्नी ने कहा-कभी नहीं सोचा था वो राष्ट्रपति बनेंगे
नई दिल्ली। देश के अगले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पत्नी सविता कोविंद अपने पति के राष्ट्र का प्रथम नागरिक बनने की खुशी में फूले नहीं समा रहीं। उन्होंने कहा, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि वह राष्ट्रपति बन जाएंगे।’
पत्नी सविता ने कहा कि बिहार का राज्यपाल रहते हुए उन्होंने इस बड़ी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया था। वहां के लोगों ने उन्हें बहुत ही प्रेम दिया।
रामनाथ कोविंद के परिजनों ने कहा कि उन्हें नामांकन के बाद से यकीन था कि चुनाव वही जीतेंगे। लेकिन अब अलग ही अहसास हो रहा है। वह देश का सबसे बड़ा पद संभालेंगे। लेकिन उनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।
वहीं, बेटी स्वाति कोविंद भी उतनी ही उत्साहित नजर आईं। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता के मानवीय गुणों के कारण उनका बहुत आदर करती हैं। वह एक स्नेहिल पिता ही नहीं, सबका ख्याल रखने वाले इंसान भी हैं।
उन्होंने कहा कि हम सभी बहुत खुश हैं। हमारे लिये ये बहुत ही गर्व का समय है। पूरा देश जश्न मना रहा है। वह अपने सामाजिक कार्यो से हमेशा लोगों से जुड़े रहते हैं।
साथ ही बिहार का राज्यपाल रहते हुए भी उन्होंने सामाजिक कार्य नहीं छोड़ा था।
दिल्ली के 10, अकबरपुर रोड स्थित बंगले पर देश के 14वें राष्ट्रपति पद के लिए विजयी रामनाथ कोविंद को बुधवार को देर रात से ही विभिन्न मंत्रियों, नेताओं और आम लोगों ने बधाइयां देना शुरू कर दिया था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button