News24you

News you are looking for

कटनी निवासी दामाद की ससुर ने अमदरा में कर दी निर्मम हत्या, पुलिस के सामने रची झूठी कहानी, खुला राज

deth body

Murder एक ससुर ने अपने दामाद को मौत के घाट उतार पुलिस के सामने कहानी गढ़ दी। दामाद कटनी निवासी राकेश साहू है।

लोहे की मोटी राड सब्बल से ससुर ने दामाद पर इतने वार किए कि दामाद की मौके पर मौत हो गई। रात डेढ़ बजे हुई इस वारदात के बाद आरोपित ससुर खुद थाना पहुंच गया और पति-पत्नी के बीच झगड़े में दामाद की मौत होने बताया। लेकिन आरोपित ससुर की चाल नहीं चली और वह पकड़ा गया। अमदरा पुलिस ने शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अमदरा पुलिस के अनुसार मृतक 25 वर्षीय राकेश साहू पिता गोकुल साहू निवासी बड़ागांव थाना कुठला जिला कटनी का रहने वाला है जो कि गुरुवार को वह अपने ससुराल घुनवारा आया था। बताया जा रहा है कि रात को सभी खाना खाकर सो गए। मृतक दामाद ससुराल में घर के बाहर सोया था इसी दौरान वह रात लगभग एक बजे उठा और घर के अंदर गया जहां उसका पत्नी के साथ विवाद होने लगा। पुलिस के अनुसार इस झगड़े को सुनकर आरोपित ससुर 50 वर्षीय गोपी साहू पिता दादू साहू निवासी घुनवारा पीछे से पहुंचा और दामाद के सर पर लोहे की सब्बल से सिर पर वार कर दिया जिससे दामाद राकेश साहू की मौके पर मौत हो गई। जिसके बाद आरोपित ससुर थाना पहुंचकर पुलिस को बताया कि पति-पत्नी के झगड़े में पति दरवाजे की चौखट में गिर गया जिससे उसके सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई है लेकिन थाना प्रभारी आरपी पाठक ने मौके पर पहुंचकर जांच की और पूछताछ की तो हत्या कांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपित ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।