News24you

News you are looking for

कटनी के युवक ने बैतूल के पास ट्रेन से कटकर की आत्‍महत्‍या, शव बुरी तरह क्षत विक्षत

katni news

बैतूल के घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर कल शुक्रवार की सुबह एक युवक ने ट्रेन के सामने लेटकर आत्महत्या कर ली है।  इस घटना की सूचना ट्रेन के ड्राइवर ने स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना घोड़ाडोंगरी जीआरपी को दी। जिस पर जीआरपी घोड़ाडोंगरी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे में युवक के शव के इतने टुकड़े हुए कि सफाई कर्मचारियों को पटरी पर उसके शव को चुन चुनकर बोरी में भरना पड़ा।

पुणे पटना एक्सप्रेस ट्रेन के सामने पटरी पर लेट कर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक के शव की शिनाख्त कटनी जिला निवासी श्यामलाल बुमिया 32 साल के रूप में हुई है। युवक ने किन कारणों के चलते आत्महत्या किए फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल में जाने की तैयारी की जा रही है।

वहीं मृतक के साथी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि श्यामलाल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। जिसके चलते उसने आत्महत्या की है।श्यामलाल के साथ सिकंदराबाद दानापुर एक्सप्रेस से सिकंदराबाद से वापस अपने घर कटनी जा रहे थे। इसी दौरान श्यामलाल घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर उतर गया। इटारसी पहुंचने पर ट्रेन में उसकी तलाश की नहीं मिला जिस पर उसकी तलाश करते हुए घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पहुंचे। श्यामलाल यहां मृत अवस्था में मिला।