News24you

News you are looking for

अखनूर सेक्टर में घुसे तीन से चार आतंकी, इलाके में हाई अलर्ट, तलाशी अभियान जारी

अखनूर सेक्टर में घुसे तीन से चार आतंकी, इलाके में हाई अलर्ट, तलाशी अभियान जारी

जम्मू संभाग के अखनूर सेक्टर में बुधवार देर रात आतंकियों ने घुसपैठ की है। इलाके के लोगों ने तीन से चार आतंकियों को क्षेत्र में देखा है। इसकी पुष्टि एक अधिकारी ने की है। इलाके में हाई अलर्ट है। पुलिस और सेना की संयुक्त टीम तलाशी अभियान चला रही है। पंचों और सरपंचों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

रडार पर नजर आई ड्रोन की मूवमेंट, सेना और पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान
उधर, जम्मू वायुसेना स्टेशन से पास नागरिक एयरपोर्ट पर बुधवार तड़के दो बार ड्रोन देखे जाने से सुरक्षा अमले को हाई अलर्ट रखा गया है। रडार में ड्रोन को दो बार डिटेक्ट किया गया। कई जगहों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। पुलिस और सेना ने एनएसजी के साथ मिलकर पूरे क्षेत्र में सर्च आपरेशन भी चलाया, लेकिन ड्रोन का कुछ पता नहीं चल पाया।

27 जून को वायुसेना स्टेशन पर ड्रोन हमलों के बाद से अलग-अलग जगह पर ड्रोन देखे जाने की घटनाएं हो रही हैं। वायुसेना स्टेशन पर भी तीन बार ड्रोन देखे जाने की सूचना सामने आई। लेकिन ड्रोन का पता नहीं लग सका।

पुलिस सूत्रोें ने बताया कि बुधवार सुबह 3 बजे और पांच बजे के आसपास रडार पर ड्रोन मूवमेंट देखी गई। हालांकि जांच करने पर ड्रोन का कोई सुराग नहीं लग पाया। हमले के बाद एनएसजी की ओर से वायुसेना स्टेशन और आसपास रडार लगाकर निगरानी की जा रही है। 16 जुलाई को भी रडार ने ड्रोन मूवमेंट डिटेक्ट की थी।