News24you

News you are looking for

ऑनर किलिंग-युवक के साथ बेटी को स्कूटी पर देखा, गुस्साए पिता और नाबालिग भाई ने प्रेमी को कुल्हाड़ी से काटा

deth body

बैतूल के आमला में  ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुस्साए परिजनों ने युवक को कुल्हाड़ी से काट डाला। लड़की के पिता ने एक युवक के साथ बेटी को स्कूटी पर जाते हुए देख लिया था। जिससे नाराज होकर पिता ने युवक की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। आरोपियों ने युवक की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने उसे और नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

18 जुलाई को लाखापुर गांव में मौजूद खेत में नाले के पास आमला के रहने वाले सूरज पिता अशोक काचेवार नाम के युवक की खून से लथपथ शव मिला था। वह होटल में वेटर का काम करता था। युवक की हत्या गांव के किशोरी उइके (40) पिता इमरत उइके और उसके नाबालिग बेटे ने कुल्हाड़ी मार कर की थी। इसके बाद शव को नाले में फेंक दिया।

 

स्कूटी पर बैठे देख नाराज हुए परिजन
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने सूरज नाम के युवक को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब पुलिस अधिकारी जांच करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।  17 जुलाई की रात लाखापुर में आमला का एक युवक दोस्त के साथ अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। लड़की घर से निकलकर मंदिर के पास आई थी। स्कूटी पर बैठकर दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। लड़की के पिता किशोरी उईके और उसके नाबालिग बेटे ने इससे बाप-बेटा नाराज हो गए।

दोनों ने बाइक से मिलने के बाद लौटते समय स्कूटी का पीछा किया। टक्कर मार कर सूरज को गिरा दिया। झगड़े का पता चलते ही पुलिस ने दोनों को पकड़कर पूछताछ की। पहले तो आरोपियों ने पुलिस को गुमराह किया। सख्ती करने पर गुनाह कबूल कर लिया।