Friday, October 23, 2026
Latest:
MADHYAPRADESH

मोदी-शाह के भोपाल दौरे का विरोध, पोस्टर्स पर पोती कालिख

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के भोपाल आगमन से ठीक पहले उनका विरोध देखने को मिला है। दरअसल शहर में इन दिग्गजों के पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं, जिन पर शरारती तत्वों ने कालिख पोत दी। विरोध करते हुए पीएम मोदी अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह के चेहरों पर कालिख पोती गई है।

मोदी-शाह के भोपाल दौरे का विरोध, पोस्टर्स पर पोती कालिख


बता दें कि पीएम मोदी और अमित शाह आज भाजपा के महाकुंभ में शामिल होने भोपाल आ रहे हैं। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और शहर भर में पीएम मोदी अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह के पोस्टर लगाए गए है। लेकिन, बीती रात कुछ शरारती तत्वों ने इन नेताओं के चहरे पर कालिख पोत दी, जो साफ-साफ इस दौरे के विरोध की तरफ इशारा करता है।
रातोंरात हटाए बैनर
घटना के बारे नें जब पुलिस को पता चला तो पुलिस ने कालिख लगे इन बैनर्स को रातोंरात हटा दिया।
सुरक्षा में बड़ी चूक!
सवाल यह उठता है कि पीएम मोदी के दौरे को लेकर यहां पुलिस मुस्तैद क्यों नहीं दिखी। रात भर अगर शहर में पुलिस तैनात थी तो कोई कैसे इतनी आसानी इन बैनर्स पर कालिख पोत गया। यह अपने आप में बड़ा सवाल है कि पीएम के दौरे से ठीक पहले सुरक्षा में ढील क्यों बरती गई।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *