Friday, October 23, 2026
Latest:
MADHYAPRADESH

नर्सिंग छात्रा से बोला सीएमओ-सर्टिफिकेट चाहिए तो बनाने होंगे संबंध, गिरफ्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नर्सिंग की छात्रा से प्रमाण पत्र के एवज में इज्जत का सौदा करने की शर्त रखना मुख्य चिकित्सा अधिकारी को महंगा पड़ा। छात्रा की शिकायत पर सीएमओ डॉ. एस के गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गोविंदपुरा थाने से मिली जानकारी के अनुसार, एक छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने भारत हैवी इलेक्टिकल्स के कस्तूरबा नर्सिंग महाविद्यालय से बीएससी की थी। उत्तीर्ण होने पर वह प्रमाण पत्र लेने सीएमओ डॉ. गुप्ता के पास पहुंची तो उन्होंने शुरुआत में प्रमाण पत्र देने में आना कानी की। छात्रा के कई बार अनुनय विनय करने पर सीएमओ तैयार हो गए।

news24you

छात्रा की शिकायत में कहा गया है कि डॉ. गुप्ता उससे शारीरिक संबंध बनाने की शर्त के साथ प्रमाण पत्र देने को राजी हुए। इसके बाद उन्होंने कई बार अश्लील मैसेज भी किए। गेविंदपुरा थाने के प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि छात्रा की शिकायत पर डॉ. गुप्ता के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर उन्हें मंगलवार की रात को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं गुप्ता ने संवाददाताओं
से बातचीत करते हुए खुद को निर्दोष बताया है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *