HOMEखेल

IND vs SL T20 भारत ने जीती साल की पहली सीरीज, श्रीलंका को 91 रन से हराया, सूर्यकुमार की रन किरण से पस्त लंकाई

IND vs SL भारत ने जीती साल की पहली सीरीज, श्रीलंका को 91 रन से हराया, सूर्य के रन किरण से पस्त लंकाई

IND vs SL भारत ने साल 2023 की पहली सीरीज, श्रीलंका को 91 रन से हरा कर जीत ली। सूर्य कुमार यादव ने शतक लगा कर लंका के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की  उनके रन किरण से पस्त लंकाई 229 का टारगेट हासिल नहीं कर पाई।

टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 91 रनों से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

भारतीय टीम ने श्रीलंका से लगातार 5वीं होम सीरीज जीती है। दोनों टीमों के बीच अब तक 6 सीरीज हो चुकी हैं। इनमें से सिर्फ ड्रॉ रही है। जो 2009 में खेली गई थी।

राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 228 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। उसके बाद श्रीलंकाई बल्लेबाजों को 16.4 ओवर में 137 रन पर आउट कर दिया।

भारत की जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव रहे। उन्होंने 51 गेंद पर 112 रन बनाए।

Show More

Related Articles

Back to top button