HOMEराष्ट्रीय

Lockdown India Updateदिल्ली-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों ने दी लॉकडाउन में छूट, जानें कहां बढ़ी पाबंदियां

Lockdown India Update: देश में कोविड की दूसरी लहर का प्रकोप अब कम होने लगी है। कई राज्यों में संक्रमण के केस में गिरावट हो रही है। हालांकि दक्षिण भारत और उत्तर-पूवी प्रदेशों में हालात बेहद नाजुक है। यहां संक्रमितों का आंकड़ों में वृद्धि हो रही है। कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए कुछ राज्यों में अनलॉक व छूट मिलना शुरू हो गई है। वहीं कई प्रदेशों में पाबंदियां लगातार बढ़ रही है। आइए जानते हैं देश में कहां लॉकडाउन में छूट गई गई है। वहीं कहां पाबंदियों को आगे बढ़ा दिया गया है।

दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज (शनिवार) कहा कि लॉकडाउन 7 जून से आगे भी एक हफ्ते जारी रहेगा। मार्केट खुलेंगे और मेट्रो का संचालन शुरू होगा। सीएम ने कहा कि सोमवार से ऑफिस खुलेंगे

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र सरकार ने अनलॉक प्लान घोषित कर दिया है। जो सोमवार से लागू होगा। उद्धव सरकार द्वारा घोषित पांच स्तरीय प्लान सप्ताह में संक्रमण दर और जिलों में ऑक्सीजन बेड की खपत के आधार पर तैयार किया गया है। फिलहाल मुंबई में कोई रियायत नहीं रहेगी।

गुजरात

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कई पाबंदियों में ढील देने का फैसला लिया है। प्रदेश के प्राइवेट और सरकारी दफ्तरों में 7 जून से 100 प्रतिशत कर्मचारी काम पर लौटेंगे।

तमिलनाडु

तमिलनाडु सरकार ने 14 जून तक लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया है।

कर्नाटक

कर्नाटक मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश में 14 जून तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है।

झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन विभाग की उच्च स्तरीय बैठक में 10 जून तक छूट के साथ लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियों में 1 जून से धील दी जा रही है। हालांकि शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा।

Show More

Related Articles

Back to top button